FinTech Shaashtra (फिनटेक शास्त्र) फिनटेक Hindi में.
13
Total learners
1
Reviews
About me
हम पिछले लगभग 20 वर्षों से वित्त (Finance) , तकनीक (Technology) और फिनटेक (FinTech) के क्षेत्र में कार्य कर रहें हैं । इस दौरान हमने बैंकों, वित्तीय संस्थानों, स्टार्टअप्स और सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर डिजिटल फाइनेंस और फिनटेक समाधानों को भारत और विदेशों में डिजाइन और लागू किया है।
इस अनुभव ने हमें यह समझाया कि फिनटेक कितनी शक्तिशाली तकनीक है, लेकिन यह भी देखा कि कई छात्रों, प्रोफेशनल्स और MSMEs को यह क्षेत्र कठिन लगता है, खासकर जब भाषा और तकनीकी शब्दावली बीच में आ जाती है।
इसी सोच से हमने शुरू किया FinTech Shaastra, "फिनटेक शास्त्र: फिनटेक हिंदी में"। हमारा उद्देश्य है कि फिनटेक की शिक्षा हिंदी में दी जाए, ताकि छात्रों, प्रोफेशनल्स और छोटे व्यवसायों को डिजिटल टूल्स जैसे UPI, डिजिटल भुगतान, डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (DPI), और डिजिटल लोन जैसी चीज़ें सरल और व्यावहारिक भाषा में समझ में आएं।
अगर आप फिनटेक में करियर बनाना चाहते हैं या अपने व्यवसाय को डिजिटल बनाना चाहते हैं, तो यह मंच आपके लिए, आपकी भाषा में बनाया गया है।